आज़ादी के गुमनाम नायक

हमारी आजादी के गुमनाम नायक 


हमारे देश की आज़ादी में कईं नायकों ने योगदान दिया, परन्तु उनमे से कुछ समय के साथ-साथ भुला दिए गए या कुछ को दबा दिया गया, और हमने भी उनके बारे में जानने का प्रयास नहीं किया, इसका मुख्य कारण है की हमारे सामने इनका कभी वर्णन ही नहीं किया गया ना ही स्कूल कि किताबों में और ना ही हमारे दैनिक जीवन में, मै यहाँ कुछ गुमनाम नायकों के योगदान के बारे में बताना चाहूँगा, जैसे- 

  • व. ओ. चिदंबरम पिल्लई- जिन्होंने भारतीय व्यापारियों की परेशानी दूर करने के लिए पहली स्वदेशी शिपिंग कंपनी का गठन किया जिससे उन्हें अंग्रेजों पर सामान निर्यात करने के लिए निर्भर न रहना पड़े और न ही भारी कर चुकाना पड़े | 

  • मातंगिनी हज़रा- असहयोग आन्दोलन और भारत छोडो आन्दोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाली मातंगिनी से अंग्रेजों को भी इस कदर डर था की उन्होंने भारत की इस वीर बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी |

  • गरिमेल्ला सत्यनारायण- अपने गीतों और लेखों से लोगों के दिलों में देश प्रेम की भावना भरने वाले गरिमेल्ला ने आन्ध्र के लोगो को प्रभावित किया उन्हें अंग्रेजों का विरोध करने के लिए प्रेरित भी किया इस कारण उन्हें कई बार जेल में भी जाना पड़ा |

आदि 

ऐसे कई नायकों ने हमारे देश की आजादी में योगदान दिया, परन्तु सभी को यहाँ शामिल करना संभव नहीं है, पर इससे उनकी महत्ता कभी कम न होगी | 🙏🙏🙏

धन्यवाद,
सार्थक खोड़े

No comments:

Post a Comment

Thank You for commenting.

Recent Posts

कला की अनूठी मिसाल

राष्ट्रपति भवन भारत के सर्वोच्च पदाधिकारी एवं संवैधानिक प्रमुख का आवास- राष्ट्रपति भवन- जो ना ही सिर्फ एक आम सदन है, बल्कि देश की भव्यता, कल...

Popular Posts