चुनाव पे चर्चा

 चुनाव पे चर्चा




भारत एक लोकतांत्रिक देश है, यहाँ अनेकता में एकता है, वगैरह वगैरह | यह वाक्य हम सबने कभी न कभी भाषणों, स्कूली परीक्षाओं आदि में लिखा, सुना या पढ़ा होगा | यह कथन को कुछ (मेरे हिसाब से काफ़ी) हद तक सही साबित किया इंडिया गठबंधन ने, जिसके कारण भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा को 400 सीट की दहलीज़ काफी दूर की कौड़ी दिखी, यहाँ तक की पार्टी 300 का आकड़ा भी पार नहीं कर पाई | इस बार चुनाव में अप्रत्याशित नतीजों की भरमार थी | उत्तर प्रदेश में कांग्रेस से हाथ मिलाकर समाजवादी पार्टी की साइकिल ने ऐसी रफ़्तार पकड़ी की भाजपा अपने कमलों को गिनते रह गई, राजस्थान के जाट बेल्ट में करारी हार का कारण आरक्षण रहा वहीँ पश्चिम बंगाल की बात करना ही बेतुकी है, जहाँ मन नहीं गन से चुनाव होते हो, दूसरी ओर मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और गुजरात जैसे राज्य थे जिनकी टोकरियाँ कमलों से लदी-फदी दिखाई दी | कहीं ममता आंटी, माफ़ कीजिएगा दीदी ने जीत हासिल की, तो तमिल नाडू में डीएमके का जलवा दिखा, वहीँ तेलंगाना में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने आधी-आधी सीटें अपने नाम की | 

कुल मिलकर बात यह है की एनडीऐ गठबंधन ने बहुमत का आकड़ा पार कर लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की ओर कदम बढ़ाएं और वहीँ इंडिया गठबंधन की भले ही जीत न हुई हो परन्तु वह अपने परिणाम से ज्यादा खुश एनडीऐ की सीटें देखकर हुए होंगे | यह सब चुनावी खींचतान के बीच एक सीमित सोच वाले आदमी को बस यही चाहिए की सरकार सब्सिडी देती रहे और मैं लेता रहूँ फिर चाहे देश में कुछ भी हो, दैनिक ज़रूरतों के भाव न बढें परन्तु मेरा बैंक बैलेंस भरता रहे |

यहाँ मैं हमारे स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के कथन को याद दिलाना चाहूँगा- "मुझे ना इस्लाम से डर है ना अंग्रेजों से मुझे डर हिन्दुओं के हिंदुत्व के खिलाफ होने से है", इस कथन के अभिप्राय के लिए मैं अंग्रेज़ी शब्दावली के संक्षेपाक्षर (Abbreviation) Iykyk (If you know, you know) का उपयोग करना चाहूँगा, बाकि मतलब आप समझ चुके होंगे | अंततः सभी से विनम्र निवेदन कि हमारी एक ऊँगली में इतनी शक्ति है की हम किसी को भी चुन सकते है, इसलिए अपना मत सोच समझकर, किसी के बहकावे में आकर न बदलें |

जय हिन्द !

धन्यवाद,
सार्थक खोड़े 😊
एक जागरूक नागरिक 

No comments:

Post a Comment

Thank You for commenting.

Recent Posts

कला की अनूठी मिसाल

राष्ट्रपति भवन भारत के सर्वोच्च पदाधिकारी एवं संवैधानिक प्रमुख का आवास- राष्ट्रपति भवन- जो ना ही सिर्फ एक आम सदन है, बल्कि देश की भव्यता, कल...

Popular Posts